Giridih

कला संगम गिरिडीह के तत्वाधान में बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन


गिरिडीह/ चंदन पांडे:– कला संगम गिरिडीह के तत्वाधान में बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय 23वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू गांडेय के पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा और कला संगम के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत कला संगम के संरक्षण समेत पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और शॉल भेट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सलूजा गोल्ड के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा लाल स्टील के चेयरमैन जयप्रकाश लाल और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को रंग सम्मान से सम्मानित किया गया। जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम 10 मार्च को समाप्त होगा। पहले दिन उद्घाटन के बाद चार नाटकों का मंचन किया गया। जिनमें कैनवास की मौत और प्याज के छिलके भी शामिल थे। इसके बाद लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता हुई।

इस दौरान लोग नाट्य महोत्सव देखकर काफ़ी वाह वाही किया। इन तीन दिनों में इस बार असम, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली से आई टीम द्वारा एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट नाटक का मंचन किया जाएगा। वहीं झूमर पीहू कर्मा पीहू भरतनाट्यम जैसे नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर कला संगम के अध्यक्ष प्रकाश सहाय संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा सचिव सतीश कुंदन श्रेयांश जैन अजय कुमार सिंहा उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा राजीव कुमार सिन्हा मनोज कुमार मुन्ना विनोद शर्मा सुनील मंथन शर्मा सुनील भूषण मदन मंजवे समेत कई दर्शक मौजूद थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

11 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago