Giridih

पीएचईडी के बिचौलियों पर घूस मांगने का आरोप लगाकर गिरिडीह की जलसहियाओं ने किया प्रदर्शन, कर्मी कार्यालय छोड़कर भागे


गिरिडीह/ चंदन पांडे:-बकाए मानदेय के भुगतान को लेकर जनप्रतिनिधी और प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज जलसहियाओं ने सोमवार को गिरिडीह में प्रदर्शन की। इस दौरान जलसहियाओं ने पीएचईडी के दोनों कार्यालय पहुंची। और जमकर हंगामा की, प्रदर्शन का नेत्तृव कर रही दिव्या, सरिता देवी, सितारा प्रवीण, पूनम पांडेय, नीलम बेबी, माला पांडेय, नीतू देवी, उर्मिला देवी समेत काफी संख्या में जलसहियाओं ने इस दौरान पीएचईडी कार्यालय पहुंची। और दोनों कार्यपालक अभियंता के खिलाफ नारेबाजी किया। हालांकि दोनों कार्यालय में मौजूद कई पदाधिकारी और कर्मी इस दौरान जलसहियाओं के गुस्से को देख कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। और जो कर्मी मौजूद रहे, वो अचार सहिंता का हवाला देकर जलसहियाओं को कार्यालय से बाहर जाने की अपील किया।

इधर प्रदर्शन के दौरान जलसाहियाओ ने दोनों कार्यपालक अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल मंत्रीमंडल ने दुर्गा पूजा में बकाया मानदेय के भुगतान की स्वीकृति दे दिया था। जबकि छठ पूजा में पत्राचार भी कर दिया गया। और अब होली को देखते हुए दोनों कार्यपालक अभियंता भुगतान के लिए राजी हुए, तो अचार सहिंता का हवाला देकर भुगतान रोका जा रहा है। यही नही दोनों कार्यालय के बिचौलिए अब भुगतान के बदले प्रति जलसहिया 5 हजार की मांग कर रहे है। लेकिन जब प्रदर्शन हुआ, तो पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 1200 जलसहियाओं का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। जबकि आठ सौ जलसहियाओं के लिए कोषागार में बिल भेजा जाएगा। पदाधिकारियो से मिले आश्वासन के बाद जलसहियाओं का प्रदर्शन खत्म हुआ।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago