Giridih

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से स्थानीय महिलाओं का सम्मान किया गया


गिरिडीह/ चंदन पांडे :- आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से स्थानीय महिलाओं का सम्मान किया गया. 

जिसमें ताइक्वांडो खेल स्पर्धा में गिरिडीह की शान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाली खिलाड़ी तनीषा आर्या और विषम परिस्थितियों में स्वयं को आदर्श रूप में सक्रिय रखने वाली दो अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. जिनमें एक है पूनम अनिता गुप्ताऔर शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया जी शामिल है. 

इस संदर्भ में बताते हुए प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष रिया अग्रवाल ने बताया कि नारी को सम्मान किसी एक विशेष दिवस पर नहीं बल्कि वर्ष भर मिलना चाहिए. आज भी आधी आबादी की प्रतिनिधि को अपने निर्दोष वज़ूद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और पुरुष प्रधान समाज में अधिकांश जगह नारी दोयम दर्जे का सम्मान पाती है य़ह दुःखद है। आज गिरिडीह प्रेरणा शाखा ने वैसी महिलाओं का सम्मान किया है जिनके किरदार में संघर्ष शामिल रहा है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रिया अग्रवाल, सचिव रुचि खेतान,कोषाध्यक्ष अनुष्का शर्मा के साथ मेंबर सोनू चौधरी मेंबर किरण शर्मा मेंबर खुशबू खेतान शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया इत्यादि के साथ प्रेरणा शाखा की सभी मेंबर का विशेष योगदान रहा।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago