Giridih

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ..


गिरिडीह:- आज दिनांक 19.3. 2024 को सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आइक्यूएसी के बैनर तले रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षणार्थियों में छुपे हुए प्रतिभा में निखार आता है।

प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन मतदाताओं को जागरूक करने की एक अच्छी पहल है। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं को सात अलग-अलग सनफ्लावर ग्रुप,लोटस ग्रुप, मेरीगोल्ड ग्रुप,जैस्मिन ग्रुप, लिली ग्रुप, ट्यूलिप ग्रुप और रोज ग्रुप में बांटा गया। सभी ग्रुप ने सुंदर-सुंदर आकृतियों का निर्माण किया। यह रंगोली प्रतियोगिता,’चुनाव का पर्व देश का गर्व ‘ थीम पर आयोजित किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सनफ्लावर ग्रुप, द्वितीय स्थान मेरीगोल्ड ग्रुप तथा तृतीय स्थान लिली ग्रुप और लोटस ग्रुप को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, प्रो. कौशल राज ,डॉ ओम प्रकाश राय, डॉ शमा परवीन, प्रो.राजकिशोर प्रसाद, प्रो.संदीप चौधरी, प्रो.सोमा सूत्रधार, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, राजेश, मिंकल , उदय आदि का सराहनीय योगदान रहा।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago