BJP

कई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन, कही झारखंड पर मोदी सरकार की खास नजर है


गिरिडीह:- भाजपा के गुरुवार को कई कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंची केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सह यूपी सांसद और भाजपा की फायर ब्रांड नेताओं में एक साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा की राज्य के चंपाई सोरेन सरकार को बगैर सोचे समझे कोई आरोप केंद्र सरकार पर नही लगाना चाहिए। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार हर राज्य को उनके डिमांड के अनुशार फंड दे रही है। झारखंड पर मोदी सरकार की खास नजर है। अगर मोदी सरकार भेदभाव करती तो झारखंड में मनरेगा योजना फ्लॉप रहता। गांव गांव पीएम आवास योजना नही बन पाता, और न ही शौचालय योजना ही राज्य में सही से ग्रामीण इलाकों तक पहुंच पाता।

एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा की CAA के विरोध करना देश के विपक्षी दलों का कोई नया एजेंडा नही है, बल्कि, हर मुद्दे पर विरोध होता रहा है। कहा की दूसरे देश में रहकर सालो तक प्रताड़ित होते रहे हिंदू, जैन, सिख, और पारसी समुदाय को उनका अधिकार दिलाने का ये एक्ट था, और विपक्षी दलों ने कभी ये एक्ट को सही से पढ़ा तक नहीं। और देश के लोगो को भड़काना शुरू कर दिया। कहा की पिछले दस सालों में गांव गांव में योजना लागू हुआ है। लेकिन विपक्षी दल को ये नज़र नही आता।

इधर प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, संजू देवी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago