Giridih

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र और गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण…


गिरिडीह:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने रविवार को गिरिडीह लोकसभा और गाण्डेय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मध्य विद्यालय अहिल्यापुर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 292, उत्क्रमित मध्य विघालय पुतरिया, गांडेय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 298, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौरासीमर, गाण्डेय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 300 एवं पंचायत सचिवालय, जामजोरी स्थित मतदान केन्द्र संख्या 305 का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बीएलओ से बातचीत कर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी), अबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत (एएसडी) सूची के अद्यतन किए जाने और वालेंटियर के चयन की जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर उपस्थित मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के सदस्यों, वॉलेंटियर, रसोईया से बात कर मतदान के दिन उनके दायित्वों के संबंध में पूछताछ की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि वे मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलेंटियर सेवाकार्य में लगाये गये हैं। नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान केन्द्र जागरूकता समूह बनाया गया है। उन्होंने सभी को पूरी संवेदनशीलता के साथ सजग रहते हुए अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का निर्देश दिया।

उन्होंने मतदान केन्द्र पर मतदान के दिन आकर मतदान करने में अक्षम मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली और घर से मतदान की प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा मतदान केन्द्र पर शौचालय, रैंप आदि न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान गिरीडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विसपुते, निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

Jac: ज़ारी हुआ कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

8 hours ago

हाई टेंशन तार की चपेट में आया गावां के मदरसा का एक छात्र, गम्भीर रूप से झुलसा..

गावां थाना क्षेत्र के माल्डा के एक मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला…

9 hours ago

वोट का पर्व देश का गर्व’ अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चार दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

गिरिडीह:-'वोट का पर्व देश का गर्व' अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह…

10 hours ago

Jac:आज ज़ारी होगा कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

12 hours ago

ऑनलाइन हाजरी बना कर स्कूल से गायब मिले शिक्षक, स्कूल में लटका था ताला, विभाग के अधिकारी बोले होगी कारवाई..

गावां प्रखंड अंतर्गत उपरैली कहुआई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय उपरैली कहुआई के शिक्षक ऑनलाइन हजारी…

1 day ago

गांडेय विधानसभा के अंतर्गत गांडेय व बेंगाबाद प्रखंड में अर्जुन बैठा द्वारा तूफानी जनसंपर्क किया गया…

गांडेय, गिरिडीह/ चंदन पांडे : - गांडेय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा का…

1 day ago