Giridih

शिवम स्टील फैक्ट्री में कार्यरत फार्निस हेल्पर राजू की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया गेट जाम


गिरिडीह/ चंदन पांडेय:- औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद में संचालित शिवम स्टील टीएमटी फैक्ट्री में काम कर रहे फार्निंस हेल्पर राजू वर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और असंगठित मजदूर मोर्चा ने शनिवार को मृतक राजू वर्मा के शव के साथ गेट जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण और मोर्चा के कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे की उन्होंने वाहनों के फैक्ट्री के आंदर आवागमण को पूरी तरह से बाधित कर दिया। जिसके कारण आयरन और टीएमटी लोड कई ट्रक प्लांट के गेट के बाहर ही खड़े थे। यहां तक कि ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए फैक्ट्री मालिक समेत अन्य कर्मियो को फैक्ट्री के बाहर से वापस लौटना पड़ा।

मौके पर गेट जाम कर रहे परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि 47 वर्षीय राजू वर्मा शिवम स्टील फैक्ट्री के फार्निश डिवीजन में करीब पांच साल से कार्यरत था। मृतक राजू वर्मा दो दिन पहले ही काम करने के दौरान चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल राजू वर्मा को पहले नवजीवन में उसके बाद रांची में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गई। कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा अगर सही तरीके से इलाज कराया जाता तो राजू की जान बच सकती थी।

इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों और मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और मोर्चा के कार्यकर्ता बगैर मुआवजा के गेट से हटने को तैयार नहीं थे। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के पहल पर फैक्ट्री प्रबंधन व ग्रामीणों तथा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच समझोता वार्ता होने के बाद परिजन शव को फैक्ट्री के गेट के पास से हटाया।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

10 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

12 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

13 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

13 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

14 hours ago