Main Slider

Health Tips: गर्मी बढ़ते ही घड़े और सुराही की बढ़ी डिमांड, मिट्टी के बर्तनों में पानी के गजब फायदे


मानसून आने में अभी देर है। इस समय लगातार गर्मी बढ़ते जा रही है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग फ्रिज में रखे हुए पानी का सेवन करते हैं। गर्मी के दिनों में फ्रिज के पानी से बेहतर है कि मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन किया जाए। विज्ञानी भी इस बात को मानते हैं कि मिट्टी के घड़े का पानी फ्रिज की पानी की अपेक्षा अधिक फायदेमंद होता है। पहले से जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तब मिट्टी के घड़ों में ही पानी रखा जाता था।

मेटाबालिज्म को बूस्ट करने का काम करे..

मिट्टी के घड़े का पानी मेटाबालिज्म को बूस्ट करता है। मिट्टी के घड़े में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करे..

मिट्टी के घड़े का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मिट्टी के बर्तन में रखे हुए पानी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं नहीं होती है। जिन व्यक्तियों को अक्सर पेट संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें रोज मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना चाहिए।

शरीर के डिटाक्सीफिकेशन में सहायक

मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में रखे हुए पानी का सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। शरीर के डिटाक्सीफिकेशन के लिए मिट्टी के घड़े का पानी बेहद ही उपयोगी होता है।

पानी को रखे ठंडा..

गर्मियों में ठंडे पानी से ही प्यास को बुझाया जा सकता है, परंतु कई लोगों को फ्रिज का पानी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम लग जाता है। ऐसे लोगों को मिट्टी के घड़े का उपयोग करना चाहिए। रखने के कुछ ही देर में ये पानी को ठंडा करना शुरू कर देता है। इसके पानी का सेवन करने से किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

सन स्ट्रोक से सुरक्षा..

मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करने से शरीर को लंबे समय तक ठंडक मिलती है। एक शोध में इस बात का दावा किया है कि गर्मियों में सन स्ट्रोक से बचने के लिए मिट्टी के घड़े में रखे हुए पानी का सेवन करना चाहिए।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago