Giridih

गिरिडीह में एनडीए के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन..


गिरिडीह/चंदन पांडेय:- गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन शहर के गांधी चौक का पास किया गया। चतरा के सांसद सुनील सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव और अन्य नेताओं ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा और आजसू का गठबंधन पुराना और मजबूत है, सभी मिलकर गिरिडीह सीट फिर से फतह करेंगे।गिरिडीह लोकसभा प्रभारी सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की बात कही।चतरा सांसद सह गिरिडीह विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित कर गिरिडीह समेत झारखंड की सभी सीटों को नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

इस मौके पर गिरिडीह लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, धनबाद लोकसभा प्रभारी सुरेश साव, कोडरमा विधानसभा प्रभारी विनय सिंह, राजधनवार विधानसभा प्रभारी चुन्नूकांत, संदीप डंगाइच, हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकेश जालान, संजीव कुमार, अमर सिन्हा, रालोजपा के राजकुमार राज समेत भाजपा और आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

10 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago