Giridih

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यापक जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज चुनाव जागरूकता-अभियान के मस्कट “i-Bhai” का औपचारिक लोकार्पण किया…


गिरिडीह:- आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यापक जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से चुनाव जागरूकता-अभियान के मस्कट “i-Bhai” का औपचारिक लोकार्पण किया। इस दौरान स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि चुनाव में जिले के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां के युवा जागरूक मतदाता होने का फर्ज अदा करते हैं। हमारे देश का प्रजातंत्र तभी मजबूत होगा, जब मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, हेल्प डेस्क मैनेजर समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

12 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago