Giridih

चुनाव से पहले झारखंड में एक ओर प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांडेय उपचुनाव के थे निर्दलीय प्रत्याशी…


गिरिडीह: सियासी हलचल के बीच झारखंड के गिरिडीह से एक और खबर सामने आ रही हैं,दरसल पूर्व से लंबित बेंगाबाद थाने में दर्ज थाना घेराव मामले में रविवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमाए सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

ये गिरफ्तारी रविवार सुबह बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड के पास स्थित आवास पर अधिवक्ता अवधेश कुमाए सिंह की हुई है, जो कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उसी सीट से कल्पना सोरेन भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार है। जबकि भाजपा की तरफ से दिलीप वर्मा मैदान पर हैं। ज्ञात हो कि कल रांची लोकसभा सीट से जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो भी गिरफ्तार कर लिये गये थे।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीपीओ विनोद रवानी, बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। बता दें कि गांडेय सीट पर उपचुनाव 20 मई को होना है.

-Advertisment-


Recent Posts

बाभन टोली स्थित कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में समर कैंप की शुरुआत की गई..

गिरिडीह:- बाभन टोली स्थित कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में कल समर कैंप की…

6 hours ago

अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की हुई मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, शव को ठिकाने लगाते हुए पुलिस ने पकड़ा..

गावां थाना क्षेत्र के परसोनी के अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की मौत हो…

1 day ago

Jac: ज़ारी हुआ कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

2 days ago

हाई टेंशन तार की चपेट में आया गावां के मदरसा का एक छात्र, गम्भीर रूप से झुलसा..

गावां थाना क्षेत्र के माल्डा के एक मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला…

2 days ago

वोट का पर्व देश का गर्व’ अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चार दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

गिरिडीह:-'वोट का पर्व देश का गर्व' अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह…

2 days ago

Jac:आज ज़ारी होगा कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

2 days ago