Gawa

गिरिडीह: गावां वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध माइका खनन के खिलाफ छापेमारी में भारी मात्रा में जिलेटिन और उपकरण जब्त…


गिरिडीह जिले के गावां वन विभाग ने अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत धरवे जंगल में आधा दर्जन से अधिक खदानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में जिलेटिन, डेटोनेटर, माइका और खनन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।वनपाल पवन चौधरी ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धरवे जंगल में अवैध रूप से माइका का उत्खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, रेंजर के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई और जंगल में छापेमारी की गई।

इस अभियान में 45 जिलेटिन की छड़ें, 1 डेटोनेटर, 3 हथौड़े और अन्य खनन उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खदान संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए जिलेटिन और डेटोनेटर के संबंध में भी गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्ट:- शुभम चंद्रवंशी 

-Advertisment-


Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago