Giridih

गिरिडीह लोकसभा से दो प्रमुख उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन..


गिरिडीह/चंदन पांडेय:– भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है। कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन समाप्त होने के बाद गिरिडीह लोकसभा को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को गिरिडीह लोकसभा से दो प्रमुख दलों के प्रत्याशी बोकारो में नामांकन करेंगे। राजग गठबंधन से जहां वर्तमान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बोकारो समाहरणालय पहुंचेंगे और नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

इस बाबत आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डु यादव ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी श्री चौधरी के नामांकन में शामिल होने के लिए गिरिडीह से भी सैंकड़ो भाजपा, आजसू व लोजपा कार्यकर्ताओं का काफिला सोमवार की सुबह बोकारो के लिए रवाना होगा। कहा कि श्री चौधरी का नामांकन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन से टुंडी विधायक मथुरा महतो गिरिडीह लोकसभा से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान गिरिडीह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में झामुमो कार्यकता बोकारो जायेंगे और मथुरा प्रसाद महतो के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान बोकारो सामहरणालय में काफी गहमागहमी का भी माहौल होगा। जिसे देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।

-Advertisment-


Recent Posts

बाभन टोली स्थित कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में समर कैंप की शुरुआत की गई..

गिरिडीह:- बाभन टोली स्थित कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में कल समर कैंप की…

7 hours ago

अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की हुई मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, शव को ठिकाने लगाते हुए पुलिस ने पकड़ा..

गावां थाना क्षेत्र के परसोनी के अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की मौत हो…

1 day ago

Jac: ज़ारी हुआ कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

2 days ago

हाई टेंशन तार की चपेट में आया गावां के मदरसा का एक छात्र, गम्भीर रूप से झुलसा..

गावां थाना क्षेत्र के माल्डा के एक मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला…

2 days ago

वोट का पर्व देश का गर्व’ अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चार दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

गिरिडीह:-'वोट का पर्व देश का गर्व' अभियान के तत्वाधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह…

2 days ago

Jac:आज ज़ारी होगा कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम…

रांची:- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका…

2 days ago