Giridih

सीसीएल की बंद पड़ी कबरीबाद में धड़ल्ले से हो रही कोयले की चोरी


इन दोनों सीसीएल की बंद पड़ी कबरीबाद में कोयले की चोरी धड़ले से हो रही है ।प्रतिदिन यहां से लाखों का कोयला चोरी कर बेचा जाता है। बता दे कि इस माइंस से रात में चोरी की जाती है ।ऐसे में अवैध उत्खनन से वहां कभी भी भू धसान की घटना घट सकती है। 

इस मामले में बताया गया कि कबरीबाद विभागीय माइनस दो-तीन महीने से बंद पड़ी हुई है ।इस वजह से वहां सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है। इसी बात का फायदा उठाकर कर वहां चोरी करते हैं। बता दे कि इस जगह में अहले सुबह 3:00 से ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष माइंस में नीचे उतर जाते हैं।

बता दे कि चोरों ने माइंस के नीचे कई जगहों पर अवैध रूप से खतरनाक सुरंग बना दी है वहीं से वे लोग कोयला निकालकर खपाते हैं। वे कोयला सुरंग से निकलकर माइंस के ऊपर डंप करते हैं और फिर साइकिल मोटरसाइकिल या स्कूटर आदि के जरिए बाहर लेकर जाते हैं हालांकि इस अवैध उत्खनन में कई बार कई मजदूर की जान भी चली जाती है लेकिन यह मजदूर चोरी करने से बाज नहीं आते। 

वही इस मामले में सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह ने बताया कि कबरीबाद विभागीय माइंस को बंद कर दिया गया है और वहां से मशीन और सुरक्षा व्यवस्था को भी हटा दिया गया है ऐसे में अगर वहां से कोयला अवैध रूप से निकाला जा रहा है तो इसकी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-Advertisment-


Recent Posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

37 mins ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

1 hour ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

8 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

10 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

12 hours ago