Health

बस इस चीज को शामिल करें अपनी डाइट में, आपके हर समस्या का होगा समाधान


आजकल भाग दौड़ की जिंदगी में अच्छी सेहत और अच्छा खान-पान बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि लोगों के पास समय कम और काम ज्यादा है इस वजह से लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल बिलकुल नहीं रखते। जिस कारण बहुत सारे हेल्थ प्रॉब्लम्स आनी शुरू हो जाती है हालांकि हम इसे रोक सकते हैं बस इसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना होगा जिससे हमारे शरीर को सही पोषक तत्व मिल सके। 

अगर आप तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंकुरित चना और मूंग को शामिल करना चाहिए क्योंकि अंकुरित चना और मूंग का रोजाना सेवन करने से सेहत दुरुस्त हो जाती है।अगर आप स्नैक्स के तौर पर रोजाना अपनी डाइट में अंकुरित चने और मूंग दाल को शामिल कर लेते हैं तो इससे आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम खत्म हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

अभी के समय में ज्यादातर लोग अपने मोटापे की समस्या से परेशान है। ऐसे में अंकुरित चना और मूंग का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, अगर आपको अपना वजन कंट्रोल करना है तो आप अंकुरित चना और मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है, साथ ही ये हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। वजन कम करने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर आपको डाइजेशन की समस्या होती है तो आपको अंकुरित मूंग और चना का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि अंकुरित मूंग कई न्यूट्रिशन से भरपूर होती है जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है और इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को और भी बेहतर बना देती है। वहीं, अंकुरित चना फाइबर से भरपूर होता है जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।

दिमाग की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चने और मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। अंकुरित चने में विटामिन बी 6 और कोलीन होता है जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, मूंग दाल भी ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी होती है। ऐसे में आप इन दोनों चीजों का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। ये आपके सोचने की क्षमता को बढ़ाकर याददाश्त तेज करने में भी मदद करते हैं।

-Advertisment-


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

6 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

7 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

10 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

10 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

21 hours ago