Education

झारखंड के प्राथमिक स्कूलों में बहुत जल्द जनजातीय और स्थानीय भाषा में होगी पढाई शुरू, इसी माह से भर्ती शुरू करने निर्देश…


झारखंड के आदिवासी बहुल प्राथमिक स्कूलों में बहुत जल्द जनजातीय और स्थानीय भाषा में पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्कूली शिक्षा विभाग को 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू करने निर्देश दिया है। स्कूली शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार तैयारी में जुट गया है। बता दें की राज्य में लगभग 34,847 प्राथमिक विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों में जनजातीय और स्थानीय भाषा की पढ़ाई के लिए घंटी आधारित शिक्षक रखे जाएंगे।

प्रति घंटी करीब 200 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए पिछले दो महीने से स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। किस प्राथमिक विद्यालय में कितने शिक्षकों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी और आकलन के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

9 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

11 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

11 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

12 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

13 hours ago