Health

गर्मी में तरोताजा रहने के गुप्त नुस्खे: सस्ते और पौष्टिक पेय पदार्थ,केवल 15 रुपए से होती है शुरुआत


गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की बात करें तो सत्तू सबसे ऊपर आता है। यह देसी ड्रिंक न केवल आपको भरपूर ऊर्जा देता है बल्कि आपके पेट को भी ठंडा रखता है। 28 वर्षों से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता का मानना है कि गर्मियों में जब शरीर में पानी की कमी होती है तो इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी दिखता है। इसलिए पौष्टिक पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है।

गन्ने का जूस: 10- 15 रुपए से शुरू गन्ने का जूस लगभग हर जगह आसानी से मिल जाता है। इसकी कीमत 10 रुपए प्रति ग्लास से शुरू होती है, जबकि बड़ा ग्लास 20 रुपए का आता है। झुलसा देने वाली गर्मी में एक ग्लास ठंडा गन्ने का जूस आपके शरीर को तरोताजा कर सकता है। डॉ. गुप्ता के अनुसार, गन्ने का जूस तभी फायदेमंद होता है जब इसे सफाई के साथ बनाया जाए।

नारियल पानी: 40-50 रुपए में उपलब्ध नारियल पानी में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इसकी कीमत 40 से 50 रुपए तक होती है। तपती गर्मी में इससे राहत मिलती है और इसका सेवन दिल की सेहत सुधारने, किडनी को स्वस्थ रखने, वजन कम करने, त्वचा की रंगत सुधारने और डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए भी फायदेमंद है।

आम पन्ना: 15 रुपए में लू से बचाव आम पन्ना गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है। इस खास ड्रिंक से आप लू से भी बच सकते हैं। डॉ. गुप्ता का मानना है कि यह ड्रिंक शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ठंडक देता है। धूप में जाने से पहले या धूप से घर आने के बाद इसके सेवन से धूप और लू के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। इसकी कीमत 15 रुपए से शुरू होती है।

बेल का जूस: 10 रुपए से फायदेमंद पेय गर्मियों में लोग बेल का जूस भी खूब पसंद करते हैं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन पेय पदार्थ माना जाता है। इसकी कीमत भी मात्र 10 रुपए से शुरू होती है। आयुर्वेदाचार्य प्रभाकर मिश्रा का मानना है कि बेल के रस के अलावा इसके पत्ते भी खाली पेट चबाने से कई फायदे होते हैं।गर्मी के मौसम में इन पेय पदार्थों का सेवन कर आप न केवल तरोताजा रह सकते हैं बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं।

-Advertisment-


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

5 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

7 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

9 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

10 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

20 hours ago