Main Slider

लोकसभा का पहला सत्र हुआ आज शुरू, Pro-tem स्पीकर ने ली शपथ


18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ आज और मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। पहले सत्र में सरकार की प्राथमिकता नए लोकसभा स्पीकर का चुनाव, सदस्यों के शपथग्रहण से लेकर राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के लिए संयुक्त अभिभाषण और उस पर धन्यवाद चर्चा प्रस्ताव होना है।

बता दें कि बीजेपी के ओडिशा से आने वाले सीनियर नेता एवं लगातार सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थाई अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया है। इस पर विपक्ष ने आपत्ति भी जताई है। विपक्ष ने कहा है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश के दावे की अनदेखी की है, जो 8 बार के सांसद हैं। संसद के दोनों सदनों में टकराव की संभावना भी है। इसकी शुरुआत प्रोटेम स्पीकर पर नियुक्ति के साथ ही हो गई है।

विपक्ष के आरोपों को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि महताब लगातार सात बार के लोकसभा सदस्य हैं, जिसके चलते वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश 1998 और 2004 में सदस्य नहीं थे, जिस कारण उनका मौजूदा कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में महताब को लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में शपथ दिला चुकी है। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचेंगे और सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे।

 वहीं प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टी आर बालू (डीएमके), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (बीजेपी) और सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस) को नियुक्त किया है।

-Advertisment-


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

2 hours ago

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”

रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के…

3 hours ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

3 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

5 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

5 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

13 hours ago