Giridih

गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली के दौड़ के दौरान 29 अभ्यर्थी बेहोश, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज…


गिरिडीह न्यू पुलिस लाइन में चल रहे उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली के लिए युवा पूरे जोश के साथ प्रयास कर रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेते हैं, ताकि अपनी जगह पक्की कर सकें। हालांकि, इस कठिन प्रक्रिया में, अभ्यर्थियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जब मौसम भी उनका साथ नहीं दे रहा।

गुरुवार को, न्यू पुलिस लाइन में दौड़ के दौरान एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जब एक दीन में 29 युवा अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि कड़ी धूप और गर्मी के चलते अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई और वे बीच रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना के तुरंत बाद, सभी अभ्यर्थियों को एंबुलेंस की मदद से गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बेहोश हुए अभ्यर्थियों में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए युवा शामिल हैं। इनमें कोडरमा के विजय यादव, पलामू के सुहैल अख्तर, पचंबा के सचिन वर्मा, ओरंगाबाद के अंकित कुमार, धनबाद के सिंदरी के प्रकाश विश्वकर्मा और विशाल महतो, अरवल के रंजन कुमार, मुप्फसिल थाना इलाके के कोईमारा के दिनेश तुरी, पलामू के प्रभु कुमार, लोहरदगा के प्रमोद उरांव, धनबाद के चिंतामणी मंडल, देवघर के घाधी निवासी गुडु कुमार, कोडरमा के पूर्ण कोडरमा के पूर्णा नगर निवासी आनंद कुमार, धनबाद के अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य शामिल हैं।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

9 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago