Cm yojna

झारखंड में 50 लाख महिलाओं को मिलेगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ,‌पहले दिन आए इतने आवेदन।


महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने आज मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को सरकार की ओर से एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। सचिव मनोज कुमार ने यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सचिव ने बताया कि मंईयां योजना से महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी जिले के डीएसडब्लूओ, एडीएसएस, सीडीपीओ को आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।

जैप आईटी द्वारा इस योजना के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है और पहले दिन शाम 4 बजे तक कुल 2582 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन अपलोड करने में नेटवर्क स्लो होने की वजह से कुछ तकनीकी अड़चनें आई थीं जिन्हें अब दूर कर लिया गया है।

मनोज कुमार ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार और सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि राज्य की अधिकतम महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

-Advertisment-


Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

2 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

2 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

13 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

14 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

14 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

15 hours ago