गिरिडीह में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति की दिखी झलक

Pintu Kumar
2 Min Read

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पचंबा के मिशन ग्राउंड से बड़ा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और आम जनता ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग अपने हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाइक पर सवार होकर चल रहे थे, जिससे देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

यात्रा का मार्ग शहरी क्षेत्र के बोडो, अलकापुरी, भंडारीडीह, नेताजी चौक, नटराज चौक, और टावर चौक होते हुए बड़ा चौक तक पहुंचा। इस मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने बताया कि झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सभी जिलों के मंडल स्तर पर देश की आजादी के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गिरिडीह से इसकी शुरुआत हुई है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

जिला महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी ने लोगों से अपील की कि वे आजादी के सम्मान में अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाएं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, कामेश्वर पासवान, रोहित लाल शर्मा, मनीष दुबे, सुरेश साव, चुन्नू कांत, दिनेश यादव, विनय सिंह, किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष रीता प्रसाद, मुकेश जलाल, श्याम प्रसाद सहित नव मनोनीत जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष भी शामिल हुए।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Share This Article
Follow:
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page