BJP

दमनकारी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का विरोध, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका..


गिरिडीह :- भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार, राज्य की दमनकारी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ युवा मोर्चा के बैनर तले गिरिडीह जिला मुख्यालय और सभी प्रखंड मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया और आक्रोश रैली आयोजित की गई।

-Adevertisment-

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने की। ज़िलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि भाजपा के विधायकों ने 31 जुलाई 2024 को विधानसभा में मुख्यमंत्री के समक्ष जनता और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर विधायकों को जबरन सभागार में बंद कर दिया। इस दौरान सभागार में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी गई और मार्शलों से विधायकों के साथ अभद्र व्यवहार कराया गया।

 

आज फिर, झारखंड सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने 19 विधायकों को निलंबित कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा को भी गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नहीं दी गई।

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच और सुभाष चंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रणबहादूर पासवान, विनीता कुमारी, शालिनी वैशिख्यार, उषा कुमारी, मिथुन चंद्रवंशी, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Recent Posts

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

2 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड धाम दौरा: ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जानें कार्यक्रम का समय सारणी..

झारखंडधाम/पिंटू कुमार: झारखंड में आज से बीजेपी का परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय…

4 hours ago

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

6 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

7 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

18 hours ago