Jharkhand

Jharkhand Petrol Pump: 2 सितंबर को झारखंड में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन करेगी प्रदर्शन..


रांची: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आगामी 2 सितंबर को झारखंड में पेट्रोल पंप बंद रखने का आह्वान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से डीलर्स कमीशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि इस अवधि में तेल के मूल्य में वृद्धि और महंगाई बढ़ने के साथ ही डीलर्स की ऑपरेशन कॉस्ट भी बढ़ी है। इसके चलते कम बिक्री वाले पंप बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।

अशोक सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए वैट में कटौती की जाए, ताकि पंप डीलर्स को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वैट लगाया गया है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

1600 पेट्रोल पंप रहेंगे बंद

डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत लाल ने जानकारी दी कि राज्य में 1600 पेट्रोल पंपों को 2 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर वैट रिटर्न की अनिवार्यता को समाप्त करने की भी मांग की जा रही है। इसके अलावा, प्रदूषण जांच केंद्रों पर हो रही समस्याओं और तेल कंपनियों के अधिकारियों के मनमाने रवैये पर भी रोष व्यक्त किया गया है। तेल डिपो में भी कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समाधान आवश्यक है।

राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन

डीलर्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वे डीलर मार्जिन की वृद्धि के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। इसके पहले, डीलर और पंपकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो 2 सितंबर को राज्य के करीब 1600 पेट्रोल पंप एक दिन के लिए बंद रखे जाएंगे।

इस बीच, राज्य के सभी जिलों के डीलर्स अपने-अपने जिलों के विधायकों और सांसदों को भी ज्ञापन सौंपेंगे। विनीत लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को कई बार उनकी मांगों से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिसके कारण डीलर्स को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की इस घोषणा के बाद राज्य के नागरिकों को भी 2 सितंबर को होने वाली संभावित असुविधा के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

-Advertisment-


Recent Posts

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 10 दिन में मिलेगें 1,000 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला…

सहारा ग्रुप को-ऑपरेटिव सोसायटी के छोटे जमाकर्ताओं को अब 50 हजार रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार…

2 hours ago

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय…

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 सितंबर, को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में…

2 hours ago

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

13 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

14 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

14 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

15 hours ago