Weather

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना


रांची, 13 अगस्त: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने सूचित किया है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव राज्य के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। चूंकि यह साइक्लोनिक बारिश होगी, इसलिए यह लगातार जारी रह सकती है। यह बारिश खेती के लिए भी लाभकारी साबित होगी, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि 13 अगस्त को कई क्षेत्रों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह सूचना 12 अगस्त को जारी की गई थी।

14 से 17 अगस्त के बीच राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। खासकर 14 से 16 अगस्त तक राज्य के उत्तरी-पूर्वी जिलों में अधिक बारिश का पूर्वानुमान है, जिसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, और जामताड़ा जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

-Advertisment-


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

19 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

24 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago