Giridih

गिरिडीह में मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत


गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के लुतियानो में 35 वर्षीय मीणा देवी की मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना रात की है जब मीणा देवी खाना बनाकर बाहर निकलीं, तभी अचानक दीवार गिर गई और वह उसके नीचे दब गईं। 

सुबह काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर सरिया जीप सदस्य अनूप पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अनूप पांडेय ने बताया कि मीणा देवी अकेली रहती थीं, उनकी दो बेटियां ननिहाल में हैं और पति कई वर्षों से बाहर रहते हैं। 

घटना को दुखद बताते हुए अनुप पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत मीणा देवी को अबुआ आवास की सख्त जरूरत थी, लेकिन उनके पास कोई पक्का मकान नहीं था। 

मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश है और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। सरिया प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

11 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

12 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

13 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

13 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago