Giridih

ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस निकला, कर्बला मैदान में हुआ समापन; स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक…


शहर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस मौलाना आजाद चौक से प्रारंभ होकर बरवाडी कर्बला मैदान तक पहुंचा, जहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तणजीम अहले सुन्नत के जनरल सेक्रेटरी इरशाद अहमद वारिस के नेतृत्व में इस आयोजन को सफलता मिली। कर्बला मैदान में तकरीर और नात-ए-शरीफ का पाठ किया गया, जिसमें धर्मगुरुओं ने ईद मिलादुन्नबी के महत्व और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, नौशाद अहमद चांद, हाफिज आसिफ इकबाल, मुबारक हुसेन मुबारक, मौलाना मुख्तार, तारीक, गांधी भाई, पलटन भाई और अकरम प्रमुख रूप से शामिल थे।

ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर शहर में भाईचारे और समर्पण का माहौल देखा गया, जहाँ हर समुदाय के लोगों ने शांति और सद्भावना के साथ इस पवित्र दिन को मनाया।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 27 के बुलाकी रोड पर स्वच्छ भारत मिशन 2024 के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम मुस्तफा टार्जन के नेतृत्व में महिलाओं को शपथ पत्र वितरित कर सूखे और गीले कचरे को अलग रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए कचरा वाहनों और डस्टबिन का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

गुलाम मुस्तफा ने लोगों को यह संदेश दिया कि खुले में कचरा फेंकने से बीमारियाँ फैल सकती हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने स्वच्छता को बनाए रखने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

-Advertisment-


Recent Posts

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

8 hours ago

गिरिडीह सदर अस्पताल को एम्स ने लिया गोद –चुन्नू कांत

गिरिडीह/ चंदन पांडे:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि सांसद निशिकांत…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल ने जामनराम को हराकर फाइनल का लिया टिकट ,कल होगा महामुकाबला

सलूजा गोल्ड में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में खेलगाँव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज ने अपना शानदार…

12 hours ago

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,प्रेमिका से मिलने गया था युवक…

गिरिडीह: करमा पूजा के दौरान अपने दोस्तों के साथ घर से निकले अरविन्द ठाकुर (22)…

14 hours ago

BIG BREAKING: “वन नेशन वन इलेक्शन” को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, प्रस्ताव हुआ पास …

"वन नेशन वन इलेक्शन" को लेकर आज मोदी कैबिनेट में उच्च स्तरीय समिति की बैठक…

15 hours ago