Gandey

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,प्रेमिका से मिलने गया था युवक…


गिरिडीह: करमा पूजा के दौरान अपने दोस्तों के साथ घर से निकले अरविन्द ठाकुर (22) की हत्या का मामला सामने आया है। अरविन्द, जो अहारडीह (धोबियामोड), थाना गाण्डेय का निवासी था, 14 सितंबर 2024 की रात से लापता था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप पंडित (42) को गिरफ्तार कर लिया है।

अरविन्द के पिता प्रमेश्वर ठाकुर ने 15 सितंबर को गांडेय थाना में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा करमा पूजा देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ रात 11 बजे घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अरविन्द की तलाश शुरू की।

गांव के कुएं में मिला शव

16 सितंबर को पुलिस को अरविन्द का शव गांव लोहारी में प्रदीप पंडित के घर के पीछे स्थित चेतलाल पंडित के बारी में बने एक कच्चे कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी और आरोपी प्रदीप पंडित को हिरासत में लिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रदीप पंडित ने बताया कि उसकी बेटी का अरविन्द ठाकुर के साथ प्रेम संबंध था। प्रदीप ने कई बार अरविन्द को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद अरविन्द उससे बातचीत करता रहा।

14 सितंबर की रात अरविन्द करमा पूजा के बाद प्रदीप की बेटी से मिलने उसके घर के पीछे बारी में पहुंचा था। इस बात का पता चलते ही प्रदीप ने गुस्से में आकर अरविन्द को वहां देखा और पास में पड़े पत्थर से उस पर हमला कर दिया। चेहरे पर पत्थर मारने से अरविन्द की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्रदीप ने शव को घर के पीछे बने कच्चे कुएं में फेंक दिया।

सबूत और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडित के घर छापेमारी कर घटना के वक्त पहना हुआ खून से सना शर्ट, मृतक अरविन्द ठाकुर का टीशर्ट और चप्पल बरामद किया। पुलिस ने सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही 

इस मामले की जांच और छापेमारी में गाण्डेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, पु०अ०नि० मिनेष प्रसाद यादव और थाना के सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से मामले का तेजी से खुलासा हो सका।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

58 mins ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

2 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

2 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

3 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

3 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

23 hours ago