Jharkhand

JSSC-CGL परीक्षा पर मुख्यमंत्री हेमंत की सख्त चेतावनी: “गलती से भी गलती की तो होगी कड़ी कार्रवाई”


रांची: झारखंड में कल से शुरू हो रही JSSC CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे राज्य में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 6 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1837134545596076487?t=d_z06WjgY8z82r2zwBiQxg&s=19

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए अभ्यर्थियों और अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इन परीक्षाओं में गलती से भी कोई ग़लत करने की कोशिश करेगा तो हम उनसे पूरी सख्ती से निपटेंगे।”

पेपर लीक पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि पेपर लीक या उससे जुड़ी किसी भी अफवाह पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा को बदनाम करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित भ्रामक या झूठी सूचनाएं न फैलें और जो ऐसा करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के नियम और एसओपी का उल्लंघन करने वालों को भी दंडित किया जाएगा।

परीक्षा में चूक न हो, हर स्तर पर रहे पैनी नजर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से उन्होंने विशेष सावधानी बरतने की अपील की, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित हो सके। उन्होंने कहा, “इस परीक्षा में गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे यह सुनिश्चित करना आप सभी की जिम्मेदारी है।”

फर्जी खबरें और ग़लत सूचना देने पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने परीक्षा में किसी भी तरह की अव्यवस्था या फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र या उत्तर पुस्तिका से जुड़ी भ्रामक या झूठी सूचनाएं देने वाले लोगों को अपराधी माना जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सरकार और प्रशासन की ओर से परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

-Advertisment-


Recent Posts

JSSC-CGL परीक्षा के दौरान राज्यभर में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…

रांची: झारखंड राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के…

1 hour ago

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में होगी झारखंड सामान्य स्नातक परीक्षा: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 20 सितंबर 2024: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 21 और…

3 hours ago

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंटू मुर्मू का चयन झारखंड युवा सदन 4.0 में, गांडेय विधानसभा का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह /अभिमन्यु : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश जनजाति सह प्रमुख मंटू मुर्मू…

5 hours ago

भाजपा की परिवर्तन रैली: अमित शाह ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा…

जमुआ, गिरिडीह: शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन रैली का आयोजन जमुआ के मुरखारी मैदान में…

5 hours ago

Giridih: डेंडराईट के नशे में युवक ने मजदूर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

गिरिडीह/अभिमन्यु : शहर में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में डेंडराईट के नशे में धुत…

12 hours ago

उत्पाद सिपाही की दौड़ में 28 वर्षीय युवक की मौत, बहाली प्रक्रिया पर सवाल

गिरिडीह/अभिमन्यु: उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शुक्रवार को 28 वर्षीय…

14 hours ago