Giridih

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा


गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ द्वारा गुरुवार को एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शहर के गांधी चौक से हुआ, जो टावर चौक होते हुए पुनः गांधी चौक पर समापन हुआ। इस रैली के माध्यम से दुकानदारों और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गिरिडीह शहर के नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करना था। दुकानदार संघ ने संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बेहद महत्वपूर्ण है। दुकानों में डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर जोर दिया गया ताकि कचरे का उचित निपटान हो सके और शहर को स्वच्छ रखा जा सके। संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

रैली में गिरिडीह नगर निगम के कई पदाधिकारी और फुटपाथ विक्रेताओं के संगठन के सदस्य भी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व संघ के सचिव अफगान उर्फ बबलू ,अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन और कोषाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने किया। इनके साथ संगठन के कई प्रमुख सदस्य जैसे रोहित कुमार, राहुल कुमार, मोहम्मद धीरज, मोहम्मद राजू, रंजीत खटीक, पंकज कुमार, मोहम्मद अनवर आदि ने भी भाग लिया।

यह रैली शहर में सफाई और स्वच्छता को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ फुटपाथ दुकानदारों के बीच जागरूकता फैलाने में सफल रही। नगर निगम के पदाधिकारियों ने भी इस प्रयास की सराहना की और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

10 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago

गिरिडीह सदर अस्पताल को एम्स ने लिया गोद –चुन्नू कांत

गिरिडीह/ चंदन पांडे:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि सांसद निशिकांत…

1 day ago