Giridih

गिरिडीह में सीसीएल माइंस से कोयला उत्पादन जल्द शुरू, जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न


गिरिडीह में सीसीएल की कोल माइंस से कोयला उत्पादन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रविवार को हुई जिलास्तरीय बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसके बाद माइंस संचालन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

गिरिडीह माइंस में कोयला उत्पादन फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गिरिडीह परिसदन भवन में आयोजित इस बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और सीसीएल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान 1980 के अधिनियम के तहत माइंस संचालन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि 1980 से पहले की ब्रोकन लैंड पर वन अधिनियम लागू नहीं होगा।

बैठक के बाद विधायक सुदिव्य कुमार ने बताया कि माइंस से कोयला उत्पादन जल्द शुरू होगा। साथ ही सीसीएल को दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

9 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago