Gawa

गिरिडीह: तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल


 

गांवा,गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी रोहित ठठेरा (उम्र 32 वर्ष), निवासी माल्डा, जो पिहरा में किराए के कमरे में रहता था और बर्तन बेचने का काम करता था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला, जो तीन बच्चों की मां है, ने गावां थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि रोहित उसे शादी का झांसा देकर एक से डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया।

महिला की शिकायत के आधार पर गावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

-Advertisment-

 

रिपोर्ट:शुभम चंद्रवंशी


Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

22 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

1 day ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago