Giridih

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन


गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस बात की जानकारी डुमरी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के परिणाम आने के बाद कई परीक्षार्थियों ने कॉपियों की जांच प्रक्रिया और रिजल्ट को लेकर आपत्ति जताई थी।

परीक्षार्थियों का कहना है कि उनकी कॉपियों की जांच सही तरीके से नहीं हुई है, और उन्होंने कॉपियों की पुनः जांच की मांग की है। इस संबंध में कई अभ्यर्थियों ने उपायुक्त को आवेदन देकर 23 और 24 सितंबर को प्रस्तावित दौड़ पर रोक लगाने और कॉपियों की फिर से जांच कराने की गुहार लगाई थी। इसके साथ ही कई परीक्षार्थी धरना प्रदर्शन की भी तैयारी कर रहे थे।

डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के तहत चौकीदार भर्ती प्रक्रिया के किसी भी प्रकार के संचालन और क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

-Advertisment-


Recent Posts

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

10 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago

गिरिडीह सदर अस्पताल को एम्स ने लिया गोद –चुन्नू कांत

गिरिडीह/ चंदन पांडे:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि सांसद निशिकांत…

1 day ago