Giridih

गिरिडीह पुलिस ने पकड़ी तस्करी की शराब, 7 पेटी इम्पीरियल ब्लू बरामद…


सवांददाता राजदीप आर्यन: गिरिडीह जिले के लोकायनचयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी लोकायनचयनपुर के नेतृत्व में एक टीम ने जंगलों के रास्ते हो रही तस्करी को नाकाम किया।

 

सूचना के आधार पर जांच के दौरान लोकायनचयनपुर थाना क्षेत्र के डुब्बा, असुरहेडी, लियफियार की ओर जाने वाली जंगली रास्ते में हुंडई कंपनी की आई-20 कार, पंजीयन संख्या BR43C-8912 के अंदर से 7 पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब, 750 एमएल, कुल 84 अदद बरामद किया गया। तत्परता लोकायनचयनपुर थाना काण्ड संख्या-10/24, दिनांक-08.09.2024 धारा-274/275 / 317(5) BNSS and 47(a)/55 उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत वांछित कार के चालक एवं मालिक व अन्य के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने की, और पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस ऑपरेशन में 1-04 शस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पकड़े गए वाहन के चालक एवं मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

10 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

12 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

13 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

13 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago