Giridih

गिरिडीह: अगदोनीखुर्द में जनसंपर्क अभियान, बिना पोल के हो रही बिजली आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन


गिरिडीह विधानसभा के मध्य भाग में स्थित अगदोनीखुर्द गांव के गांधीनगर हरिजन बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा नेता और सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव की विभिन्न समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति तो सीसीएल द्वारा की जाती है, लेकिन एक भी विद्युत पोल नहीं लगाए जाने के कारण ग्रामीणों को दूर-दूर से तार खींचकर बिजली का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। उन्होंने सीसीएल के जीएम से इस संबंध में जल्द ही बात करने का आश्वासन दिया।

सिंह ने यह भी जानकारी दी कि गांव में कई परिवारों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या अबूवा आवास का लाभ नहीं मिला है, और कई लोग राशन कार्ड से भी वंचित हैं। उन्होंने इन समस्याओं को संबंधित विभाग के समक्ष उठाने की बात कही।

इसके अलावा, गांव के निवासी राजेंद्र तुरी, जो असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं, आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करवा रहे थे, लेकिन राशि की कमी के कारण इलाज में बाधा आ रही है। सिंह ने कहा कि वे गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से बात कर सरकारी प्रावधानों के तहत उनके इलाज की सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा की।

इस जनसंपर्क अभियान में गिरिडीह नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित पासवान, मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोज तुरी, अनिल तुरी, सुनील तुरी, प्रकाश तुरी समेत दर्जनों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

रिपोर्ट – राजदीप आर्यन 

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

9 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

10 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

10 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

11 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

11 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago