Pm modi

घर में बाइक, कार या ऑटो है तो नहीं बनेगा आयुष्मान कार्ड, आवेदन करने से पहले जानें, किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ…


नई दिल्ली – केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस योजना के जरिए देश के गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक इस स्कीम का फायदा करीब 50 करोड़ लोग उठा चुके हैं। यदि आप भी इस योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा निर्धारित कुछ अहम मानदंडों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ क्राइटेरिया तय किए हैं। योजना का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत एससी/एसटी या ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से अधिक नहीं है और जिनके पास स्थायी संपत्ति, पक्का मकान या खेत नहीं है।

-Advertisment-

आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ

आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड धारकों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं। इनमें डॉक्टरी सलाह, जांच, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की सेवाएं, आईसीयू और सामान्य इलाज, लैब टेस्ट, बेड और अस्पताल में खाने-पीने की सुविधा शामिल हैं। योजना के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक इलाज का खर्च भी कवर किया जाता है।

कवरेज बढ़ाने की चर्चा

वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हाल के दिनों में चर्चा है कि इलाज के बढ़ते खर्च को ध्यान में रखते हुए इस कवरेज को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया जा सकता है। यदि यह फैसला लागू होता है, तो इसका लाभ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे करोड़ों लोगों को मिलेगा, खासकर बुजुर्गों को।

कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान भारत कार्ड?

हालांकि, कुछ वर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। आइए जानें किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता:

♦️जिनके पास बाइक, कार या ऑटो रिक्शा है।

♦️यदि कोई मोटर बोट के जरिए मछली पकड़ने का काम करता है।

♦️जो खेती के काम में मशीनी उपकरण का उपयोग करते हैं।

♦️जो केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी में हैं।

♦️जो गैर-कृषि व्यवसायों में काम कर रहे हैं।

♦️जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से अधिक है।

♦️जिनके पास 50 हजार रुपये से ज्यादा का किसान क्रेडिट कार्ड है।

♦️जिनके घर में फ्रिज या लैंडलाइन फोन लगा है।

♦️जिनके पास पक्का मकान या 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है।


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

10 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

11 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

12 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

13 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago