Jharkhand

झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में हर साल बढ़ेगी महिलाओं की सम्मान राशि…


रांची: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना के रूप में उभर कर सामने आई है। वर्तमान में इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। लेकिन, अब सरकार ने इस योजना को और भी सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष इस सम्मान राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे पांच वर्षों के बाद यह राशि 2,250 रुपये प्रति माह हो जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही इस वृद्धि की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इस योजना की आगामी पांच वर्षों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है, जिसमें हर लाभुक महिला को अगले पांच सालों में कुल 27,000 रुपये का सम्मान प्राप्त होगा। 

सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभुकों की संख्या को लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है। एक परिवार में जितनी भी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र होंगी, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि मां, बहू, बेटी, जो भी योजना के निर्धारित आयु और योग्यता को पूरा करती हैं, वे सभी इस योजना का हिस्सा बन सकेंगी।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में अधिक सम्मानजनक स्थिति प्रदान करना है। योजना की राशि में हर साल होने वाली वृद्धि से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनके जीवन स्तर में भी वृद्धि होगी।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

9 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

10 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

10 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

11 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

12 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago