Giridih

हिंदी दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन…


गिरिडीह:- हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय “आज के परिवेश में हिंदी भाषा का महत्व” था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय प्रभाकर घोष ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्लब की सराहना की और कहा कि आज की पीढ़ी के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत आवश्यक हैं, क्योंकि वर्तमान में हिंदी भाषा का उपयोग सीमित हो गया है। 

आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हमने बाल शिक्षा मंदिर विद्यालय के तीन हिंदी की शिक्षिकाएं राधा थापा, शुक्लावती काजल सिन्हा को शाल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे ने सभी 60 प्रतिभागी छात्रों को पॉकेट डिक्शनरी वितरित की और साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। विजेताओं को हिंदी निबंध की पुस्तक पुरस्कार के रूप में दिए गए। प्रतियोगिता का निर्णय पीडीसी पूनम सहाय एवं पास्ट प्रेसिडेंट शवाना रवानी ने किया।

इस अवसर पर क्लब की सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, वाइस प्रेसिडेंट कविता राजगारिया और क्लब की अन्य सदस्य नमिता जमुआर, संगीता सिन्हा आदि उपस्थित थीं। बाल शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य प्रभाकर घोष वाइस प्रिंसिपल बेबी सिंह और सभी शिक्षकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

-Advertisment-


Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

6 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

7 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

9 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago