Bengabad

पुलिस ने बेंगाबाद में मोटर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर भी बरामद..


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्थित अवस्थित ग्राम मानजोड़ी में जल जीवन मिशन के तहत लगी समरसेबुल मोटर की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी रोहित तुरी (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। रोहित, ग्राम चकरदाहा, थाना बेंगाबाद का निवासी है और पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 1 एचपी का इको एनर्जी कांसेप्ट कंपनी का सेमरसेबुल, बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रोहित तुरी है, जो 23 वर्षीय युवक है और बाबूदेव तुरी का पुत्र है। वह ग्राम चकरदाहा, थाना बेंगाबाद का रहने वाला है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में यह भी पता चला है कि रोहित पहले भी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था। 24 अप्रैल 2020 को बेंगाबाद थाना कांड संख्या 68/20 के तहत धारा 379/411 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

इस पूरी छापेमारी में बेंगाबाद अंचल पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी, थाना प्रभारी बेंगाबाद जितेंद्र कुमार सिंह, शेखर कुमार सिंह बुधेस्वर सरदार, शस्त्र बल और बेंगाबाद थाना के अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Report: राजदीप आर्यन

-Advertisment-


Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

10 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

11 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

11 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

12 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

12 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago