Cm yojna

आज शाम तक मंईया सम्मान योजना की दूसरी किस्त होगी जारी, 18 से 20 वर्ष की युवतियां आज से कर सकेंगी आवेदन….


रांची: करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पवित्र भूमि लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ़, ललपनिया से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी। इस योजना के तहत 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित की जाएगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विभिन्न चरणों में योजना की पहली किस्त का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया था।

महिलाओं के खाते में सीधे हस्तांतरण…

इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। अब तक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हो चुका है, जिनमें से 45,36,597 महिलाएं इस योजना के तहत सम्मान राशि प्राप्त कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जाएगी, जिससे समय पर लाभार्थियों को मदद मिलेगी।

18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आज से मिलेगा लाभ…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद आज से 18 से 20 वर्ष की युवतियों को भी मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जा रहा है। पहले यह योजना केवल 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब इसमें विस्तार किया जा चुका है। जल्द ही 18 से 20 वर्ष की युवतियों को भी इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आज से किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से आवेदन करा सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के लिए आज 18 से 20 वर्ष की युवतियों के लिए आवेदन लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है।

योजना के विस्तार और निबंधन की प्रक्रिया…

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2024 से शुरू की गई थी। 4 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही समस्याओं को दूर करते हुए मुख्यमंत्री ने ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया था। अब, राज्यभर में इस योजना के तहत महिलाओं का तेजी से निबंधन किया जा रहा है।

प्रथम चरण में राशि हस्तांतरण का विवरण…

योजना के तहत प्रथम चरण में विभिन्न जिलों की महिलाओं को सम्मान राशि हस्तांतरित की गई थी। 18 अगस्त को पाकुड़ की 80,000 से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर की 13.94 लाख से अधिक, 27 अगस्त को संताल की 7.32 लाख से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान की 7.32 लाख से अधिक और 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर की 7 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित की गई।

-Advertisment-


Share
Published by
Niranjan Kumar

Recent Posts

गिरिडीह चौकीदार भर्ती पर फिलहाल रोक, हाई कोर्ट के आदेश का पालन

गिरिडीह: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद गिरिडीह चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक…

7 hours ago

स्वच्छता ही सेवा रैली: गिरिडीह में फुटपाथ दुकानदारों ने दिखाया जागरूकता का जज्बा

गिरिडीह, 19 सितंबर 2024: स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिरिडीह फुटपाथ…

8 hours ago

खेलगाँव पब्लिक स्कूल प्रयागराज और जमुनाराम मेमोरियल स्कूल बालिआ ने पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामनेट का खिताब अपने नाम किया

सालुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह में चल रहे ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली…

8 hours ago

ऐतिहासिक होगा अमित शाह का दौरा:- चुन्नू कांत

झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश…

9 hours ago

झारखंड धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…

झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:- कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह…

9 hours ago

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बडी खबर, 1 नवंबर से बंद होगा राशन वितरण, नई गाइडलाइन जारी…

भारत सरकार ने गरीब नागरिकों की भलाई के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें…

1 day ago