Categories: Uncategorized

मतदाता जागरूकता हेतु गिरिडीह जिले के विभिन्न प्लस टू उच्च विद्यालयों/उत्क्रमित विद्यालयों में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…

Share This News

गिरिडीह, :- झारखंड विधानसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्लस टू उच्च विद्यालयों/उत्क्रमित विद्यालयों में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य वहां के युवा मतदाताओं को जागरूक करना तथा उन्हें मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्प लाइन ऐप, 1950, सुविधा ऐप, सी-विजिल ऐप व निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही युवा मतदाताओं के माध्यम से उनके पैरेंट्स को भी जागरूक करने का प्रयास करना है।

इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही सभी लोगों से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

6 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

8 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

11 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

12 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

17 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

18 hours ago