Giridih

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक के प्रतिनिधि संग बैठक संपन्न…

Share This News

गिरिडीह:- विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज सूचना भवन कार्यालय में आज नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि संग बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी-सह-सहायक नगर आयुक्त, श्री अशोक हांसदा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर, श्री आशुतोष कुमार तिवारी समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख/प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में नोडल पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त मीडिया कर्मियों का प्राधिकार पत्र निर्गत किया जाना है उक्त के आलोक बैठक में उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि को पोस्टल बैलेट से मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी में आने वाले विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि को पोस्टल बैलेट से अवगत कराया गया।

इसके अलावा उन्होंने यदि कोई भी व्यक्ति अथवा प्रिटिंग प्रेस चुनाव से संबंधित कोई भी बैनर, पोस्टर, हैंडबिल आदि का प्रकाशन करते हैं, उक्त प्रकाशित सामग्री में उक्त प्रिंटर व पब्लिशर का नाम व पता जरूर अंकित करें। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक को सहयोग करने की बात कही गई तथा सभी से चुनाव में सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया गया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मतदान सबका अधिकार है हम सबको बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप खुद भी मतदान के लिए कदम बढ़ाएं तथा अपने आस पास के लोगो को भी मतदान केंद्रों पर जाने हेतु प्रेरित कीजिए। उन्होंने कहा कि आपके स्तर से भी चुनाव को लेकर व्यापक जन जागरूकता होनी चाहिए ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग इस बार मतदान में भाग लें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

8 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago