बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आने की प्रबल संभावना जताई गई है, जिससे अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के मौसम में व्यापक बदलाव होने की आशंका है। अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के सीवियर चक्रवात के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम से इस चक्रवात का प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा। राज्य के पूर्वी जिलों में हवा के झोंके 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
चक्रवात का नाम ‘दाना’ कतर द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ ‘खूबसूरत अनमोल मोती’ है। 24 अक्टूबर को झारखंड के कोल्हान और मध्य इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अक्टूबर की सुबह से 26 अक्टूबर की सुबह तक सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (12-20 सेमी) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा और रामगढ़ में भी कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट (07 से 11 सेमी) जारी किया गया है। 26 अक्टूबर को भी गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।
चक्रवातीय तूफान के कारण कई ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। इनमें नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (23 अक्टूबर), भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी (25 अक्टूबर), हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस (24 अक्टूबर) और गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल हैं।
मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर 2024 तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना जताई है। 24 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जो 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को प्रभावित करेगा।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे…
भारत में डिजिटल भुगतान क्रांति का प्रतीक बन चुका UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और RuPay…
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है।…
आज आधार कार्ड भारत में हर नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।…
झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों…
Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है,…