Giridih

गिरिडीह कॉलेज में एबीवीपी कॉलेज मंत्री पर हमला, अनियमितताओं के विरोध पर उठे सवाल…

Share This News

गिरिडीह कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी पर कथित तौर पर हमला हुआ। आरोप है कि कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उन पर मारपीट की। नीरज चौधरी का कहना है कि यह हमला कॉलेज और विश्वविद्यालय में जारी कथित अनियमितताओं को उजागर करने के कारण हुआ है।

नीरज चौधरी ने बताया कि झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं में अनियमितताएं और परीक्षा नियंत्रक द्वारा नकल करने वाले छात्रों से कथित रूप से पैसे लिए जाने के मामले का खुलासा एबीवीपी ने किया था। यह खबर सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद, कॉलेज प्रबंधन के कुछ अधिकारियों ने उनसे कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में चर्चा के लिए बुलाया था। चौधरी के अनुसार, जब वह प्राचार्य से मिलने पहुंचे, तो उन पर सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले में कुछ कॉलेज के प्रोफेसरों के रिश्तेदार भी शामिल थे।

सीसीटीवी में क़ैद हुआ मामला

एबीवीपी के प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रोफेसर बालेंदु शेखर त्रिपाठी और धर्मेंद्र कुमार वर्मा इस मामले में शामिल हैं और छात्र नेताओं पर हमला कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मुर्मू ने कहा, “एबीवीपी के कार्यकर्ता इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कॉलेज में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

 

इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है, और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के लिए प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपील की गई है।

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

7 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

10 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

10 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

14 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

18 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

19 hours ago