Bagodar

बगोदर में नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार…


गिरिडीह जिले के बागोदर प्रखंड में एक नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। रविवार को एक युवक लड़की के घर के पास आया, जिसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पांडेयडीह का रहने वाला है, जबकि नाबालिग लड़की बागोदर मुख्यालय की निवासी है।

लड़की के पिता ने बागोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को भगाने की कोशिश की। जब परिजनों और ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी मिली, तो युवक को पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

-Advertisment-


Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

18 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

22 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago