झारखंड धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जमुआ प्रत्याशी डॉ. मंजू देवी, पूजा अर्चना के बाद जनता से की मुलाकात..

Share This News

झारखंड धाम: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जमुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंजू देवी झारखंड धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में दोनों ने विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबूलाल मरांडी और डॉ. मंजू देवी ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। 

इस दौरान उन्होंने चुनावी मुद्दों पर जनता से चर्चा की और भाजपा की योजनाओं एवं आगामी एजेंडा पर प्रकाश डाला। जनता से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया और क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।

Related Post