Politics

धनवार विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

Share This News

खोरीमहुआ:- धनवार विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल अब और भी गरम हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधनवार सीट से अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मरांडी ने एक ट्वीट में लिखा, “झारखंड में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घुसपैठ को समाप्त करने तथा रोटी, बेटी और माटी को बचाने का संकल्प लेकर आज धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया।” इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुपमा जी, पार्टी के कई कार्यकर्ता और धनवार की जनता भी उपस्थित रही।

नामांकन से पहले कल बाबूलाल मरांडी बाबा झारखंड धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

धनवार सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मरांडी का सामना माले के उम्मीदवार राजकुमार यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी से होगा। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय ने भी चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

ऐसे में देखना होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है, लेकिन इतना तय है कि धनवार विधानसभा सीट पर चुनावी संग्राम अब अपने चरम पर है।

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

7 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

9 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

13 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

13 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

18 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

19 hours ago