Giridih

चुनाव सुरक्षा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह चेकनाका का लिया जायजा…

Share This News

गिरिडीह: विधानसभा चुनाव के निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को गिरिडीह कॉलेज मोड़ चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

चेकपोस्ट पर तैनात गश्ती दल, एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) और अन्य संबंधित कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान जिला में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सूचियां तैयार की जाएं और चेकनाकों की सक्रियता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, जिससे किसी प्रकार की असामाजिक या अवैध गतिविधि न हो सके।

निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे रोस्टर के अनुसार गंभीरता और सतर्कता से अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को हर वाहन की जांच करते समय किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेकनाकों पर सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर निगरानी रखने का निर्देश दिया, जिससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी वाहन या व्यक्ति के पास से अवैध शराब, नकदी या किसी संदिग्ध वस्तु का पता चलता है, तो तुरंत कार्रवाई कर इसकी सूचना दी जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतें।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago