गिरिडीह: गिरिडीह युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली ने आज अपने सभी पदों और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने संगठन में जातिगत भेदभाव और पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के विरुद्ध अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाया है।
हसनैन अली ने कहा कि उन्होंने पूरे जिले में संगठन को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार और भेदभाव को पार्टी विरोधी मानसिकता बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ किए गए व्यवहार ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है।
हसनैन अली ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से सहमत थे, लेकिन संगठन के भीतर की गतिविधियों से निराश होकर वह पार्टी से अलग हो रहे हैं।

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”