Politics

धनवार विधानसभा में चौतरफा मुकाबला, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे निरंजन राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की मान-मनौव्वल बेअसर…

Share This News

धनवार विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला पहले से कहीं अधिक रोचक हो गया है। तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज प्रत्याशियों के बीच एक नए नाम की एंट्री ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। समाज सेवी निरंजन राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में नया मोड़ आ गया है।

निरंजन राय, जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए जाने जाते हैं, पहली बार चुनावी मैदान में कदम रख रहे हैं। उनका चुनाव में उतरना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माले), और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बीच पहले से तय माने जा रहे त्रिकोणीय संघर्ष को चौतरफा बना सकता है।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने की मान-मनौव्वल, लेकिन नहीं माने निरंजन राय

आज भाजपा से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे विशेष रूप से निरंजन राय के आवास पर उनसे मिलने आए थे। जानकारी के अनुसार, सांसद दुबे निरंजन राय को चुनाव न लड़ने के लिए मनाने पहुंचे थे। हालांकि, निरंजन राय ने अपनी मंशा साफ करते हुए चुनाव में उतरने के अपने फैसले को बरकरार रखा और उनकी इस दृढ़ता ने समर्थकों में जोश भर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाकपा माले के राजकुमार यादव और जेएमएम के निजामुदीन अंसारी जैसे अनुभवी नेताओं के बीच निरंजन राय का निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरना कई तरह की राजनीतिक संभावनाओं को जन्म दे सकता है।

निरंजन राय 28 अक्टूबर को अपने नामांकन की औपचारिकता पूरी करेंगे। उनके समर्थकों में इस फैसले को लेकर काफी उत्साह है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निरंजन राय की एंट्री से भाजपा, भाकपा माले, और जेएमएम के परंपरागत वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि निरंजन राय को समाज के विभिन्न वर्गों से किस प्रकार का समर्थन मिलता है और उनकी मौजूदगी तीन दिग्गज नेताओं के बीच चुनावी मुकाबले को कितना प्रभावित करती है।

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

1 hour ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

3 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

3 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

17 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

18 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

20 hours ago