Giridih

हिरोडीह: धुरैता मोड़ से चोरी हुई बुलेट गाड़ी बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता मोड़ में स्थित मो. अनवर हुसैन के दुकान से चोरी हुई बुलेट गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर JH15U-2885) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 18-19 अक्टूबर की रात को हुई इस चोरी की शिकायत वादी मो. अनवर हुसैन द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस पर हिरोडीह थाना में कांड संख्या 131/24 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व रोहित कुमार, पु0नि0 जमुआ अंचल ने किया।

तकनीकी सहायता से मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार दास (शीतलपुर), आशीष कुमार (महेशलुंडी), और तुलसी कुमार दास उर्फ छोटू दास (थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह) शामिल हैं। राहुल कुमार दास की निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट गाड़ी और एक अन्य ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AB-3148) को भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने हिरोडीह, देवरी, और धनवार थानों के कई मामलों में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब भी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

7 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

10 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

10 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

13 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

18 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

19 hours ago